भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद की राजनीति करवट लेने लगी है। उपाध्यक्ष प्रणव कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन देने वाले कई सदस्य अब समर्थन में दिख रहे हैं। जिला परिषद के अध्यक्ष बिपीन कुमार मंडल के समर्थन में आने वाले 15 सदस्यों के अलावा विरोध वाले कई पार्षद भी उपाध्यक्ष के साथ दिख रहे हैं। अध्यक्ष के चैंबर में गुरुवार को कुछ पार्षदों ने उपाध्यक्ष से काफी देर तक बात भी की। चर्चा हो रही है कि उपाध्यक्ष के समर्थन में स्वयं अध्यक्ष खड़े हैं। इसलिए विरोध के स्वर थमते जा रहे हैं। जिप की राजनीति के करवट बदलने के पीछे बकाया भुगतान का होना है। बताया गया कि उपाध्यक्ष की पहल पर तमाम पार्षदों के बकाये बिल का भुगतान कराया जा रहा है। ऐसे में आवेदन पर दस्तखत करने वाले करीब पांच पार्षद भी पुराने समीकरण से निकलते दिख रह...