लखनऊ, फरवरी 12 -- 46 लाख से अधिक का था बकाया, नगर निगम ने की कार्रवाई कई बार नोटिस दी गई पर नहीं किया गया भुगतान लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम जोन-4 ने बड़े कर बकाएदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सख्त कार्रवाई करते हुए सरोज इंस्टीट्यूट के प्रशासनिक ब्लॉक को सील कर दिया। लंबे समय से लंबित गृहकर बकाया न जमा करने पर यह कदम उठाया गया। कार्रवाई टैक्स सुपरिटेंडेंट के नेतृत्व में ईटीएफ टीम और कर निरीक्षकों की मौजूदगी में की गई। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, सरोज इंस्टीट्यूट पर कुल 46,01,635 रुपये का कर बकाया था। संस्थान को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद निगम ने प्रशासनिक ब्लॉक को सील करने की कार्रवाई अमल में लाई। अधिक...