आगरा, मई 10 -- बल्केश्वर निवासी गोविंद गुप्ता के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कमला नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित गोविंद गुप्ता ने बताया कि वह प्रजरवेशन प्रा लि. आगरा के डायरेक्टर हैं। उनके मेसर्स उपाध्याय ट्रेडिंग कंपनी टूंडला फिरोजाबाद के आढ़तिया सतीश उपाध्याय पर करीब 18373827 रुपये की धनराशि बकाया है। आंशिक भुगतान के लिए दिया गया भी चेक खाता बंद होने के कारण बाउंस हो गया। बातचीत करने को सतीश उपाध्याय पीड़ित के घर पहुंचा। बकाया राशि लौटाने से साफ इंकार कर दिया। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के साथ घर से चला गया। पुलिस से शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हुई। अंत में कोर्ट की शरण ली। आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...