चंदौली, फरवरी 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में उधार के पैसे के विवाद में चार वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मुगलसराय निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अनुप जायसवाल से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। अनुप जायसवाल जायसवाल स्कूल के पास हनुमानपुर विकास नगर कॉलोनी, तरना ओवर ब्रिज के पास, थाना शिवपुर, वाराणसी का निवासी है। पीड़ित ने बताया कि 30 हजार रुपये वापस कर दिए गए थे, लेकिन 10 हजार रुपये बकाया थे। आरोप है कि अनुप जायसवाल बकाया धनराशि के लिए लगातार दबाव बना रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। बीते 21 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे पीड़ित की चार वर्षीय बेटी का कथित तौर पर अपहरण कर लिया ग...