कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जेके जूट मिल मजदूर मोर्चा ने मजदूरों की बकाया देनदारियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। रविवार को संगठन की बैठक लेलिन पार्क में हुई, जिसमें एनसीएलटी से नियुक्त आईआरपी दीपक अग्रवाल की कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के महामंत्री राजू प्रसाद, अमरनाथ शुक्ला, सागरमल गुप्ता, वीपी सिंह, संजय कुमार, ईदी अमीन, दिलीप कुमार, राम विलास, विश्वनाथ कुशवाहा, राम संजीवन, संतोष गोपाल तिवारी, अनिल जाधव, अशोक कुमार शुक्ला, विजय पाण्डे, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...