कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर पंचायत कोडरमा के प्रशासक शंभु प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 979 होल्डिंग टैक्स बकायेदारों को नोटिस जारी किया गया है, जिन पर कुल 64.36 लाख रुपये बकाया हैं। इनमें से 142 होल्डिंग धारकों ने 8.95 लाख रुपये जमा कर दिया है, जबकि शेष 837 बकायेदारों ने नोटिस के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया है। बड़े बकायेदारों में से 92 होल्डिंग धारकों की सूची मिली है। नोटिस के बावजूद बकाया राशि न चुकाने पर उनके बैंक खाते फ्रीज किए जाने का निर्देश जारी किया गया है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति का नाम, आधार संख्या और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। समय पर भुगतान न करने पर बैंक खाते फ्रीज किए जाएंगे, और कुर्की, जब्ती, बॉडी वारंट, चल-अचल संपत्ति की जब्ती एवं बिक्री, तथा भवन सील करने की कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.