जमशेदपुर, फरवरी 17 -- जुगसलाई के विभिन्न वार्डों में टैक्स बकाया रखने वालों को नगर परिषद नोटिस भेज रही है। बताया जाता है कि होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स वसूलने पर नगर परिषद का ज्यादा जोर है। इससे 22 वार्ड में अभी तीन सौ से ज्यादा छोटे-बड़े बकायेदार को नोटिस दिया गया है। दूसरी ओर, ट्रेडिंग टैक्स जमा कराने पर भी नगर परिषद सख्ती बरत रही है। सूचना के अनुसार, सभी को मार्च से पहले बकाया टैक्स जमा कराने का आदेश है, अन्यथा नगरपालिका एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बकाया टैक्स वसूलने के लिए वार्ड स्तर पर सिटी मैनेजर व अन्य कर्मचारियों की टीम बनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.