कानपुर, फरवरी 18 -- भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के रावतपुर स्थित गेस्ट हाउस को मंगलवार को नगर निगम जोन छह की टीम ने सील कर 18,35884 रुपये बकाया गृहकर की नोटिस गेस्ट हाउस के बाहर चस्पा कर दी। शाम को गेस्ट हाउस के मैनेजर ने 13,15786 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद सील को हटा लिया गया। पूर्व पुलिस आयुक्त ने ऑपरेशन महाकाल में गजेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज कराए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी वह महाराजगंज जेल में बंद है। इधर, नगर निगम की ओर से भूमाफिया के गेस्ट हाउस को कई बार नोटिस देकर गृहकर जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन पैसा जमा नहीं कराया गया। मंगलवार को पहुंची टीम ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया। जोनल अभियंता रविशंकर यादव ने बताया कि ढाई माह पहले पांच लाख की चेक दी गई थी। यह चेक डिसऑनर हो गई। चेतावनी के बावजूद गृह कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.