गिरडीह, दिसम्बर 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया फेयर प्राईस डीलर्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को शहर के एक होटल में हुई। बैठक में एनएफएसए का बकाया कमीशन, ग्रीन चावल, दाल और नमक का कमीशन नहीं मिलने पर जन वितरकों ने चिंता जताई। कहा कि इससे जन वितरण प्रणाली के विक्रेता आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। वहीं हाल के दिनों में कतिपय यू-ट्यूबर्स के द्वारा पीडीएस डीलरों को अनावश्यक रूप से अनाज कटौती को लेकर तंग-तबाह किये जाने पर चर्चा की गई और एकजुट होकर मुकाबला करने की बात कही गई। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर एसोएिसशन के जिलाध्यक्ष राजेश बंसल, राज कुमार चरणपहाड़ी, उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, राजेश वर्मा, विद्याभूषण सिंह, नरेन्द्र सिंह, अमित कुमार, लालमणी साहू सहित संघ के अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान जिलेभर से आए डीलरों को संघ के नेताओ...