गिरडीह, फरवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन गिरिडीह जिला की बैठक जिला समाहरणालय में गुरूवार को हुई। जिसमें 11 प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में बकाया कमीशन को लेकर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। पीडीएस संघ ने बकाया कमीशन को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। निर्णय लिया गया कि 31 मार्च तक सभी तरह के बकाया कमीशन का भुगतान नहीं होता है तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश बंसल ने नगर निगम चुनाव मेयर पद को लेकर बताया कि संघ का कोई भी समर्थित या अधिकृत प्रत्याशी चुनाव में नहीं है। हम व्यक्तिगत रूप से झामुमो से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में जिला सह सचिव व्यापार प्रकोष्ठ का दायित्व मिला हुआ है। झामुमो के केंद्रीय नेतृत्व और स्थानीय विधायक सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का नगर निगम चुनाव को ले...