सहारनपुर, मार्च 23 -- सहारनपुर। टैक्स बकायादारों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। नगर निगम द्वारा कुर्की व सील की कार्रवाई जारी रखते हुए पांच संपत्तियों को सील कर दिया। जबकि दो दर्जन से अधिक बकायादारों ने सील की कार्रवाई से बचने के लिए मौके पर ही टैक्स जमा कराया। नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर निगम के राजस्व विभाग ने कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी के नेतृत्व में देहरादून रोड, जवाहर पार्क, घण्टाघर, कोर्ट रोड व रेलवे रोड पर बकायादारों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए भवनों को सील करने की कार्रवाई की। जिससे बकायादारों में हड़कंप मचा रहा। कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि देहरादून रोड खानआलमपुरा स्थित भवन में दो दुकाने सील की गयी। दोनों दुकानों पर 23 हजार 551 रुपये टैक्स बकाया था। इसके अलावा कोर्ट रोड पर भवन स्वामी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.