सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- नगर निगम ने बड़े बकायादारों पर एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम की राजस्व टीम ने बुधवार को बेहट रोड स्थित एक पेट्रोल पम्प व तीन दुकानों को बकाया जमा न करने पर सील कर दिया। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर बुधवार को बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की गयी। कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने टैक्स जमा न करने पर आज अंबाला रोड स्थित तीन दुकानों को सील कर दिया। भवन स्वामी की ओर पिछले कई साल से करीब तीन लाख 43 हजार बकाया चला आ रहा था। इसके अलावा बेहट रोड पर इण्डियन ऑयल का एक पेट्रोल पंप भी सील कर दिया गया। पेट्रोल पंप स्वामी की ओर निगम का करीब तीन लाख रुपये टैक्स बकाया चला आ रहा है। कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त बकायादारों को पहले बिल भेजे गए। उसके बाद डिमांड नोटिस और फिर रेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.