उन्नाव, दिसम्बर 27 -- परियर। बकाया बिजली बिल वसूली व राहत योजना के तहत जागरूक करने के लिए पहुचीं टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। आरोप है, की अभिलेख फाड़े गए और आगे की चेकिंग न करने की नसीहत दी। मोबाइल भी छीन लिया। किसी तरह जान बचाकर कर्मियों ने कोतवाली पहुँचकर तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। परियर फीडर के टीजी-2 अखिलेश कुमार गुप्ता ने तहरीर देते हुए बताया कि विभागीय निर्देशों के तहत वे अपने टीम सदस्य अजय कुमार, विनीत कुमार, कुलदीप और संतोष के साथ कोतवाली क्षेत्र के मरौंदा गाँव पहुँचे थे। यहाँ सात बड़े बकायेदारों कुबेर पुत्र शंभू, दिलीप, शिवबालक, शिवराम, संदीप, विनीत आदि के घरों का बकाया राशि जमा न करने पर कनेक्शन काट दिए। आरोप है, की इसी से नाराज ग्रामीणों ने टीम पर धावा बोल दिया। मारपी...