शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- जनपद में आशा वर्कर्स और स्वास्थ्य विभाग के बीच बकाया भुगतान का मामला लगातार गहराता जा रहा है। करीब एक महीने से भावलखेड़ा, निगोही समेत कई ब्लॉकों में सैकड़ों आशा कार्यकत्रियां धरना-प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन अब तक उनका लंबित मानदेय जारी नहीं हुआ है। भावलखेड़ा नाराज आशाओं ने शुक्रवार को विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए धरनास्थल पर व्यंग्यात्मक गीत गाया हम दूर गांव से आए हैं, मेरी सुन लो तुम सरकार। गीत के जरिए उन्होंने सरकार से शीघ्र भुगतान की मांग की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धरने पर बैठी आशाओं का कहना है कि उनका वाउचर भुगतान लंबे समय से रोका गया है, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। उनका सवाल है कि आखिर किसके आदेश से भुगतान रोका गया। निगोही सीएचसी पर आशाओं ने कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.