शाहजहांपुर, मार्च 19 -- विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बिल बकाया वसूली को लेकर कलान तथा मिर्जापुर में दस हजार से ऊपर के बकायेदारों के अठहत्तर कनेक्शन काटे, जिसमें 12 कनेक्शन निजी नलकूप के भी काटे गए। ढाई लाख रुपए की वसूली भी की गई तथा कार्य में लापरवाही बरतने पर 6 संविदा लाइनमैनों को नोटिस जारी किया गया। 31 मार्च तक सुधार न किए जाने पर सेवाएं समाप्त करने का नोटिस जारी किया गया है। बुधवार को जेई राम सुरेश व एसडीओ गौरव शर्मा के नेतृत्व में बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया गया। अभियान में नगर, परौर तिराहा, पटना देवकली, दोषपुर, बेहटा जंगल, कुतलुपुर में विद्युत विभाग की टीम द्वारा कनेक्शन काटने का अभियान चलाया गया, जिसमें 78 कनेक्शन 10000 रुपए से ऊपर के बकाए पर काटे गए। 12 कनेक्शन निजी नलकूप के बकायेदार भी थे। उपभोक्ता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.