बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता कमासिन थाना के बंथरी गांव में गुरुवार को बिजली विभाग की टीम बकाया वसूली करने गई थी। बकाया न जमा करने पर टीम बिजली कनेक्शन काटने लगी। तभी ग्राम प्रधान व उसके समर्थकों ने बिजली विाग की टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन पर पालतू कुत्ता को भी छोड़ दिया। कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विद्युत उपकेंद्र कमासिन के संविदा कर्मी कल्लू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अवर अभियंता की अगुवाई में बिजली विभाग की टीम बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत बंथरी गांव के जमरेही नाथ गई थी। यहां शिविर लगाकर ओटीएस पंजीकरण, राजस्व वसूली और बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जा रही थी। शाम के समय टीम वापस लौट रही थी, तभी बाबूपुरवा मोड़ के पास प्रधान बंथरी सोमनाथ शुक्ला ने अपने समर्थको...