उरई, मार्च 19 -- कोंच। बिजली विभाग की टीमों ने नगर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली चेकिंग अभियान चलाकर बकाएदारों पर नकेल कसी। इस दौरान बकाएदारों को जल्द बिजली बिल जमा कराने को कहा गया। उपखंड अधिकारी अनिरुद्ध कुमार मौर्य सहित अवर अभियंता अंकित सहनी और अमन पांडेय ने विभागीय कर्मियों के साथ मिलकर मंगलवार को नगर के मुहल्ला भगत सिंह नगर, आराजी लेन, गांधीनगर सहित अन्य इलाकों में डोर टू डोर चेकिंग अभियान चलाया।वहीं, उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली की गई। इसके अलावा नदीगांव, घमूरी, महेशपुरा, सलैया बुजुर्ग में भी विद्युत टीमें राजस्व वसूली करने पहुंची। मौके पर जिन बकायेदारों ने अपने बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया उनके कनेक्शन काट दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.