गया, दिसम्बर 26 -- भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री सोनू कुमार चंद्रवंशी ने ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को बकरौर गांव स्थित अपने आवास पर गरीब और असहाय महादलित परिवारों के बीच कंबल वितरण किया। गांव सहित आसपास के महादलित टोले में रहने वाले एक सौ चिन्हित जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया। कड़ाके की ठंड में यह सहायता पाकर लाभार्थियों ने राहत महसूस की। सोनू चंद्रवंशी ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना हम सभी की जिम्मेदारी है और आगे भी जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.