बोकारो, दिसम्बर 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सोमवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) से संबंधित एक बैठक उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में हुई। जेएसएलपीएस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सर्वप्रथम बकरी बैंक योजना की शुरुआत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि वर्तमान में चयनित पेटरवार, कसमार व नावाडीह प्रखंडों के अतिरिक्त गोमिया प्रखंड को भी इस योजना में शामिल किया जाए। उन्होंने बकरी बैंक योजना के तहत प्रखंड व जिला स्तर पर क्लस्टर का गठन करने का निर्देश दिया। जेएसएलपीएस के जिला परियोजना प्रबंधक को एक सप्ताह के भीतर सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधकों के साथ बैठक कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। जिला अंतर्गत पौल्ट्री, अंडा उत्पादन, मत्स्य क्लस्टर गठन करने का निर्देश दिया ...