रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से गुरुवार को अपर बाजार के बकरी बाजार व आसपास के इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगम की इन्फोर्समेंट टीम की ओर से बकरी बाजार, जालान रोड, निगम धर्मशाला एवं इसके आसपास के इलाके में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया। इस क्रम में टीम ने बांस-बल्ली से तैयार कई अस्थायी संरचना एवं झुग्गी-झोपड़ी को ध्वस्त किया। इस क्रम में ठेला, खोमचा, काउंटर, टेबुल-कुर्सी भी जब्त किया गया। अवैध कब्जा हटाने के बाद निगम की ओर से वेंडरों और दुकानदारों को फिर से दुकान लगाने व अस्थायी संरचना तैयार करने पर सख्त कार्रवाई को चेताया गया। बताया गया कि शहर के सार्वजनिक स्थान एवं निगम की जमीन पर किसी भी तरह से अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई जारी रहेगी। निगम की ओर से शहर को व्यवस्थित बनाए रखने व सफाई म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.