प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- कुंडा, संवाददाता। खेती के साथ ही बकरी पालन करना काफी लाभकारी साबित हो रहा है। बकरी पालन से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। यह बातें राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केंद्र के 21 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में केंद्र इंचार्ज डॉ. नवीन सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसानों को बकरी पालन से जुड़़ी आधुनिक, वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई। उन्होंने बकरी पालन के लिए उपयुक्त हरे चारे की फसलें, उनके उत्पादन तकनीकों पर चर्चा की। पशु चिकित्सक डॉ. प्रसेनजीत देबनाथ ने बकरी की नस्ल सुधार, रोग प्रबंधन, टीकाकरण, आवास व्यवस्था, चारा प्रबंधन पर चर्चा की। प्रसार वैज्ञानिक डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि बकरी पालन को व्यावसायिक नजरिए से अपनाने की आवश्यकता है। समापन पर किसानों को बकरी पालन का प्रशिक्...