झांसी, दिसम्बर 15 -- टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार तड़के गांव राजापुर में बकरी चोरी को आए चोर आहट पर कार छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाएं-पुरुष बड़ी संख्या सड़क पर उतर आए। उन्होंने मऊरानीपुर-गुरसरांय मार्ग जाम कर दिया। जिससे एक किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। समझाइश को पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की नोंक-झोंक हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी चोर बकरियां उठा ले गए। कई चोरी का प्रयास विफल रहा। अब फिर बदमाश सक्रिय हैं। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन, लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। मौके पर गुरसरांय, मऊरानीपुर, टोडीफतेहपुर, टहरौली सहित अन्य थानों की फोर्स बुलाई गई। इस बीच एक किमी लंबा जाम लग गया। बस, ट्रक, टैक्सी-टेंपो जहां के तहां खड़े हो गए। बाद में पुलिस के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.