गौरीगंज, जनवरी 4 -- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में शनिवार की देर रात बकरी चोरी करने आए चोरों ने चार लोगों की पिटाई कर घायल कर दिया। जिनका उपचार निजी क्लीनिक पर हुआ। गांव निवासी पवन कुमार ने बताया कि शनिवार रात वह घर में सो रहे थे। देर रात घर के भीतर आहट होने पर अचानक उनकी आंख खुल गई। देखा तो दो चोर घर में घुसकर बकरी चुरा रहे थे। विरोध करने पर चोरों ने पहले पवन कुमार पर हमला किया। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी निशा, चाची रूपा, पड़ोसी सोमई और रोहित को पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों को आता देख बदमाश घबराकर अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अमेठी रवि कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रात में ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। मौके से मिली बाइक को कोतवाली लाया गया है। बाइक पर अंकित नंबर के आधार पर आरोपितों की पहचान ...