गढ़वा, अगस्त 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर थानांतर्गत नगदरवा गांव में बकरी चोरी के मामले में महिला सहित तीन लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों में बरडीहा थाना क्षेत्र के जतरो बंजारी गांव निवासी दुखन पाल, उसकी पत्नी सरोजा देवी व नगदरवा गांव निवासी अजय पाल की पत्नी अंजू देवी के नाम शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में दुखन पाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी सरोजा देवी का इलाज करने के लिए फरठिया स्थित डेंटल कॉलेज आए हुए थे। उसी क्रम में डॉक्टर के द्वारा उसे रविवार को दोबारा बुलाया गया था। उसी कारण वह अपने साढ़ू के यहां नगदरवा गांव में रात में रुक गए। उसी क्रम में कुशमाहा गांव से रात में अज्ञात चोरों ने एक बकरी की चोरी कर ली। उसके बाद बकरी मालिक ने अपनी बकरी की खोजबीन करते-करते नागदरवा गांव प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.