पूर्णिया, मार्च 17 -- जानकीनगर, एक संवाददाता जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा पंचायत में बकरी चोरी कर भाग रहे दो चोरों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। धराए आरोपियों की पहचान जानकीनगर थाना के मधुवापुर सहुरिया वार्ड नंबर 5 निवासी नीतीश कुमार और गुलशन कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में चांदपुर भंगहा निवासी रूपनारायण यादव ने जानकीनगर थाना में धराए आरोपियों के खकिलाफ लिखित आवेदन दिया है। अपर थानाध्यक्ष राजाराम ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.