महाराजगंज, दिसम्बर 16 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बहुआर खुर्द में खेत में बकरी चराने से मना करने पर कुछ लोगों ने मारपीट कर ली। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम बहुआर खुर्द निवासिनी पूनम ने बताया है कि उसके खेत में फसल लगी है। इसी में उसके गांव के एक व्यक्ति की बकरी चर रही थी। खेत में नुकसान होने पर बकरी चराने से मना किया गया। इसको लेकर गांव के कुछ लोगों ने गाली देते हुए उसे और उसकी मां को लाठी-डंडा से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर विपत गौड़ और उसके घर की दो महिलाओं सभी निवासी बहुआर खुर्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.