सिमडेगा, अप्रैल 29 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खालीजोर ताला टोंगरी जंगल में हाथी ने एक वृद्ध महिला को कुचल कर मार डाल। घटना रविवार के देर शाम की है। जानकारी के अनुसार खालीजोर खास बस्ती निवासी बालमती देवी रविवार को गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ बकरी चराने जंगल गई थी। बालमती के साथ गई दो महिलाएं बकरियों को लेकर जल्दी जंगल से बाहर निकल गई। लेकिन बालमती जंगल में रह गई। देर रात तक बालमती वापस घर नहीं लौटी। जंगल में हाथी होने की जानकारी मिलने पर परिजन भी रात को जंगल की ओर नहीं गए। रविवार सुबह होते हुए गांव वाले और परिजन बालमती को खोजने जंगल गए। इधर सूचना मिलने पर पुलिस भी सोमवार की सुबह जंगल पहुंची। काफी ढूढ़ने के बाद महिला का क्षत विक्षत कुचला हुआ शव बरामद किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथी ने महिला के सिर को बुरी तरह से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.