समस्तीपुर, अगस्त 3 -- हसनपुर। छौराही थाना क्षेत्र के झरही गांव निवासी मो. फैयाज उर्फ़ सोनू शुक्रवार सुबह सात बजे घर से सीमावर्ती क्षेत्र हसनपुर थाना के इलाके में गया था। जो लौट कर घर नहीं आया। घर वालों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चला। इस संबंध में चांद आलम ने हसनपुर एवं छौराही थाना में आवेदन दिया है। इस बावत हसनपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि झरही गांव नयानगर हसनपुर के सीमावर्ती है। बकरी चराने की बात कही गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...