मधेपुरा, अगस्त 7 -- ग्वालपाड़ा। अरार थाना क्षेत्र से एक बालक के विगत तीन दिनों से लापता रहने की जानकारी मिली है। लापता बालक जिंदू कुमार (13) टेमाभेला पंचायत के वार्ड 8 पड़ौकिया गांव का रहने वाला है। बच्चे के पिता मनोज मंडल ने बताया कि बीते शनिवार को दोपहर में उसका बेटा गांव के अन्य हमउम्र बच्चों के साथ बकरी चराने गया था। शाम में गांव के अन्य बच्चे बकरी लेकर लौट आया। लेकिन उसका बेटा घर नहीं लौटा। परिजन खोजबीन में जुट गए। दो दिनों तक खोजबीन के बाद भी बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। थक - हार कर परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि उन्हें विलंब से घटना की जानकारी दी गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। नि. प्र.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...