शाहजहांपुर, जनवरी 26 -- बाईबाग के जंगल में बकरी चराने गए अमर की हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के बाईवाग कालोनी में पिछले साल दो नवंबर को बकरी चराने गए अमर की हत्या कर दी थी। अमर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मामला संदिग्ध हाेने पर पुलिस ने मुकदता दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। वहीं रविवार को सदर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे आरोपी को गदियाना को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक पुत्र जगदीश बताया। आरोपी 132 ट्रांसमिशन के पुवायां रोड बाईबाग कॉलोनी का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में स्पष्ट हुआ कि गिरफ्तार आरोपी दीपक अमर हत्याकांड में वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर बाजार में हत्या का मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.