सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र से बकरी चराने गए दो बालक रहस्मय तरीके से लापता हो गए। पता नहीं चलने पर परिजनों ने रिपोर्ट लिखाई है। बिसवां बुढ़नापुर निवासी इशरत व जन्नतुन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके परिवार के 10-10 साल के दो बच्चे फरीद व फैज आलम शुक्रवार को बकरी चराने गए थे। वहीं से दोनों लापता हो गए। खोजबीन करने पर पता नहीं चला। जिसके बाद रिपोर्ट लिखाई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...