हजारीबाग, जुलाई 5 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के करगालो पंचायत अंतर्गत बिरनबेड़ा निवासी महिला चमेली देवी (40) पति पूरन महतो की मौत शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वज्रपात से हो गई। बताया जाता है कि महिला बकरी चराने के लिए गई हुई थी। दोपहर बाद अचानक बारिश होने से महिला बरगद के पेड़ के नीचे बच रही थी। इसी बीच वज्रपात की चपेट में आने से वह बेहोश हो गई। थोड़ी देर में बारिश थमने के बाद जब ग्रामीण उस ओर गए तो देखा कि महिला बेहोश पड़ी है। उसे अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महिला को दो पुत्री एवं एक पुत्र है। पति मजदूरी करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...