लखीमपुरखीरी, जुलाई 5 -- पढुआ थाना क्षेत्र में शारदा नहर किनारे बकरी चराने गई एक किशोरी का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। फिसलने के बाद किशोरी नहर के गहरे पानी में डूब गई। सूचना के बाद गोताखोर और पीएसी बल के लोग नहर में लगातार तलाश कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक किशोरी का पता नहीं लग सका था। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव नेवाज पुरवा मजरा ढखेरवा नानकार निवासी मुख्तियार की 14 वर्षीय पुत्री खुशबू बानो शुक्रवार दोपहर शारदा नहर किनारे बकरियां चरा रही थी। काफी देर तक वह वापस नहीं आई। बताते हैं कि जिस जगह पर खुशबू बकरी चरा रही थी, वहां कुछ और बालिकाएं व ग्रामीण मौजूद थे। उनके मुताबिक अचानक खुशबू पैर फिसलने से वह अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। नहर में गिरने के बाद खुशबू गहरे पानी में डूब गई। साथी चरवाहों ने घर वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.