बस्ती, जून 23 -- बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र में बकरी चराने को लेकर बढ़े विवाद में दंपति की पिटाई कर दी गई। पूरे हेमराज गांव में हुए इस मारपीट में आशा बहू सरला देवी और उनके पति महेंद्र कुमार घायल हो गए। आरोप है कि सरला के घर लगे पौधे पड़ोसी की बकरी ने खा लिया। इस बात की उलाहना देने गए दंपति से विपक्षियों की मारपीट हो गई। इस प्रकरण में छावनी पुलिस ने शंकर, पुष्पा देवी, प्रियंका, मधु निवासीगण पूरे हेमराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.