चतरा, सितम्बर 13 -- चतरा, प्रतिनिधि। टंडवा प्रखंड के बोगागड़ा गांव निवासी सरजू गंजु (उम्र 34 वर्ष) को शुक्रवार को उस समय सांप ने काट लिया, जब वह जंगल में बकरी चराने गया था। अचानक हुए इस हादसे के बाद सरजू गंझू की स्थिति बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...