बलरामपुर, फरवरी 4 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बरहवा रेंज क्षेत्र में मंगलवार को तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। टेढ़ी प्रास गांव निवासी रामकुमार रघुवंशपुरवा गांव के पास धोबैनिया पहाड़ी नाले के किनारे बकरियां चरा रहे थे। इसी बीच अचानक पास के गन्ने के खेत से एक तेंदुआ निकलकर आया और एक बकरी पर झपटा मार उसे जबड़े में जकड़कर नाले की ओर भाग निकला। राम कुमार ने बताया कि वह अपने कुछ साथी के साथ बकरियों को चरा रहे थे। उनके साथ सियाराम, बिरहा देवी, अमरजीत और पुष्पा देवी भी मौजूद थे। इसी बीच गन्ना खेत में घात लगाकर बैठे तेदुए ने अचानक बकरियों की झुंड पर हमला कर दिया और एक बकरी को अपने जबड़े में जकड़कर नाले की ओर भागने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाकर शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा किया, लेकिन वह नाल...