सहारनपुर, मार्च 18 -- नागल। थाना नागल क्षेत्रांतर्गत सूभरी ख्वाजा में बकरी को लेकर दो दिनों से चल रहे विवाद के बाद रविवार शाम दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले। मामले में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया। बता दें कि दो दिनों पूर्व फुरकान की बकरी इस्लाम के घर जा पहुंची। आरोप है कि जीशान ने बकरी की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। जिससे बकरी की मौत हो गई। दोनों पक्षों में दो दिनों तक आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे। बताया जाता है कि बकरी को लेकर रविवार शाम गांव के लोगों में पंचायत चल रही थी। इस बीच दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर हुई तनातनी व कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के फुरकान, इकबाल, नौशाद, साकिब व जानिब तथा दूसरे पक्ष के इस्लाम व जीशान घायल हो गए। उधर थाना प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.