प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 22 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी मेवालाल निर्मल ने पुलिस को तहरीर दी। 12 जून को उसकी बेटी अर्चना को बकरी चराने के विवाद पड़ोस के कुछ लोग पीटने लगे। बेटी को बचाने दौड़ी उसकी बहू साधना निर्मल पत्नी दिलवर को भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मेवालाल की तहरीर पर पुलिस ने नंदलाल उसकी पत्नी ऊषा देवी, बेटी लाली व सुमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...