दरभंगा, जनवरी 17 -- जाले। स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित बकरी व मुर्गी पालन पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को अंतिम सत्र में प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ। डा. दिव्यांशु ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बकरी एवं मुर्गी पालकों को जागरूक करना और उन्हें इस विषय में नई तकनीक के बारे में प्रशिक्षित करना था। यह ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार का बेहतर विकल्प है जिसे लोग या तो एकल व्यवसाय के रूप में शुरू कर सकते हैं या फिर खेती-बाड़ी के साथ-साथ पशुपालन कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं । कार्यक्रम की संयोजक डा. पूजा कुमारी ने बताया कि बकरी पालन प्रशिक्षण में जाले, जोगियारा, दोघड़ा, रेवढ़ा, अलीनगर, तारालाही, कमतौल, बंधौली, बौराम, पिठरिया, कटाशा, मिल्की, कतरौल, सिंहवाड़ा और भरवाड़ा से 45 और मुर्गी पालन में रेवढ़ा, देवड़ा, केवट...