समस्तीपुर, जून 7 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना परिसर में शुक्रवार को ईद उल जोहा बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुये थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने लोगों से कहा कि बकरीद का पर्व सच्चाई के लिए शहादत का पर्व है इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। बैठक में समाजसेवी,बुद्धिजीवी, पुलिस पदाधिकारी व विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपना अपना विचार रखा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर राजीव कुमार सिंह, जीवछ पासवान, संतोष साह, संजीत कुमार, विष्णु देव शर्मा, मो गुलशेर, मो कलाम राजा, सुरेंद्र साह, सअनि जग निवास शर्मा, मुन्ना यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.