बदायूं, जून 4 -- सात जून को चंद्र दर्शन के अनुसार ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व मनाया जाएगा। बकरीद पर कानून एवं शांति व्यवस्था तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को डीऐम ने आदेश जारी किया है। जिसमें नगर मजिस्ट्रेट को नगर क्षेत्र एवं सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है। उन्होंने विभिन्न विभागीय 23 अधिकारियों को थानावार मजिस्ट्रेट नामित किया है। इसके अतिरिक्त 11 अधिकारियों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 05 अधिकारी मजिस्ट्रेट के रूप में आरक्षित रखे गए हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उत्तरदायी होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...