गिरडीह, जून 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में 07 जून को बकरीद (ईद-उल अजहा) की नमाज अदा होगी। इसके लिए सभी ईदगाहें और मस्जिदें तैयार है। बकरीद की नमाज तय वक्त पर ही होगी। ईदगाहें और मस्जिदों की सम्बंधित कमेटियों ने पूर्व से वक्त तय कर एलान भी कर दिया है। बकरीद पर पहली नमाज शहर में सुबह 6.15 बजे से शुरु है। कुरैशी मोहल्ला मस्जिद में सवा छह बजे बकरीद की नमाज होगी। इधर बकरीद पर शुक्रवार को शहर और देहातों का बाजार चरम पर रहा। लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर में कई प्रमुख चौक और रोड खरीदारों की भीड़ से जाम रहा। मुस्लिम मोहल्लों की रौनक त्योहार को लेकर बढ़ी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.