मधेपुरा, जून 4 -- बकरीद को लेकर शांति समिति का बैठक गम्हरिया, एक प्रतिनिधि गम्हरिया थाना में मंगलवार को बकरीद को लेकर शांति समिति का बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अकमल हुसैन ने की। बैठक में बीडीओ कृति श्री ने अपील किया कि प्रखंड के सभी पंचायत सहित गांव में शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद का पर्व मनाएं। सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराएं। खासकर अफवाह फैलाने वाले पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि बकरीद के दिन प्रखंड के सभी ईदगाहों और चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण मेहता, बभनी सरपंच राजा कुमार झा, कर्म लाल मेहता, जदयू नेता पप्पू झा, राजद के अरुण कुमार, बालकिशन यादव, पिंटू कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...