गढ़वा, जून 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। उसे लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। उधर जिला मुख्यालय में बकरीद पर्व के मद्देनजर गुरुवार शाम को सदर एसडीएम संजय कुमार और एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। उक्त मार्च में प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, थाना प्रभारी सह निरीक्षक बृज कुमार, पुलिस नियंत्रण कक्ष प्रभारी संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल की सहभागिता रही। गढ़वा थाना परिसर से इस फ्लैग मार्च को शुरू किया गया। रंका मोड, मेन रोड, मझिआंव मोड, ऊंचरी मस्जिद, रेलवे क्रॉसिंग, बस स्टैंड सहित अन्य इलाकों से होते हुए वापस थाना परिसर में फ्लैग मार्च का समापन किया गया। मौके पर एसडीएम संजय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.