मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ईद अल अजहा यानी बकरीद शनिवार को मनाया जायेगा। इस दिन अल्लाह को कुर्बानी पेश की जायेगी। जुमा की नमाज में शुक्रवार को मस्जिदों में कुर्बानी की दीनी हकीकत और तरीकों के बारे में विस्तार से मौलाना ने लोगों को बताया। कंपनीबाग जामा मस्जिद के इमाम मौलाना आले हसन ने बताया कि बाबा इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की सुन्नत को इस उम्मत पर वाजिब किया गया है। हर मालदार मुसलमान को कुर्बानी पेश करनी है। ईद अल अजहा की नमाज के बाद अल्लाह को कुर्बानी प्यारी है। जुमा की नमाज में शुक्रवार को मस्जिदों से ईद अल अजहा की नमाज का ऐलान किया गया है। अधिकांश जगहों पर सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे के बीच नमाज अदा होगी। बकरीद को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई है। प्रमुख मस्जिद व ईदगाहों पर पुलिस...