गंगापार, फरवरी 20 -- गुरुवार को सुबह दर्जन भर बकरियों को घर से चराने निकला किशोर लापता हो गया है। परिजन किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं। लेहड़ी गांव के राजकिशोर भारतीया मजदूरी कर परिवार को पालन-पोषण करते हैं। गुरुवार को सुबह आठ बजे के लगभग उनका बेटा वकील कुमार दर्जन भर बकरियों को लेकर चराने गया था, जो बकरियों के साथ लापता है। राजकिशोर ने बताया कि बेटा मानसिक रूप से कमजोर है, वह रोज की तरह बकरियां लेकर गुरुवार को गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौट सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...