आगरा, जनवरी 5 -- थाना इरादत नगर क्षेत्र के तहत गढ़ी रामसुख चौराहे पर बकरियों के लिए पेड़ से पत्तियां तोड़ते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। उसके परिवार में कोहराम मच गया। गांव गढ़ी रामसुख चौराहा पर भूरी सिंह (55) वर्ष पुत्र वीधाराम फल की ठेला लगाता है। वहां भूरी सिंह का बेटा सोनू बकरियों को चराने के लिए पहुंच गया। बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ने के लिए भूरी सिंह पास ही पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान वह पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन 33 केवी की लाइन की चपेट में आ गया। उसको करंट लग गया। करंट से भूरी सिंह बुरी तरह झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। इरादत नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भ...