रायबरेली, दिसम्बर 8 -- रायबरेली, संवाददाता। बकरी पालकों के लिये पशुपालन विभाग की तरफ से बकरियों में उच्च नस्लों के निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा शुरू की गयी है। राजकीय पशु चिकित्सालय सदर पर 10 पशु सेवा केन्द्रों पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारियों एवं चार पशु चिकित्सालयों पर तैनात पशु चिकित्सकों को बकरियों में निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान करने के लिए एआई किट व कन्टेनर उपलब्ध दिए गए। जिससे विभिन्न विकास खंडों में स्थित पशु सेवा केन्द्रों एवं पशु चिकित्सालयों के लगभग दो लाख बकरियों व पशुपालकों को निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा से लाभान्वित किया सके। कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से जमुनापारी, बरबरी, बीतल, सिरोही आदि विभिन्न नस्लों के सीमन से बकरियों को आच्छादित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. कुलदीप द्विवेदी, उप मुख्य पशु...