बागेश्वर, अप्रैल 15 -- कपकोट तहसील के गोगीना निवासी 21 वर्षीय युवती खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार की देर शाम सीमा बकरियां चराने के जंगल गई थी। युवती को चक्कर आने से वह खाई में गिर गई, गिरने से युवती के सिर और कमर में गंभीर चोट बताई जा रही है। युवती के परिजनों ने बताया कि उनके गांव में सड़क और गाड़ियों की सुविधा नहीं होने की वजह से वह कल से आज 24 घंटे बाद जिला मुख्यालय जिला अस्पताल पहुंचे हैं। परिजन 24 घंटों की बाद घायल अवस्था में युवती को जिला अस्पताल लाए हैं। अस्पताल में युवती का उपचार कर रही डॉ. लता ने बताया की युवती के सिर और कमर में गंभीर चोट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.