मोतिहारी, जनवरी 9 -- आदापुर, एक संवाददाता। आदापुर प्रखंड के बेलवा पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बंसवारी में फंदे से लटका मिला। शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर गांव निवासी कृष्णानंदन हजरा के पुत्र जयप्रकाश पासवान (25) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक गुरुवार की शाम से ही लापता था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के पैर में चप्पल यथावत लगी हुई थी और वह जिस स्थिति में लटका मिला, उससे मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।मृतक का शव करीब पंद्रह फीट ऊपर लटका हुआ था। इसी आधार पर परिजन आत्महत्या की संभावना इंकार करते हुए इसे साजिश के तहत हत्या बता रहे हैं। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब शुक्रवार की सुबह कुछ महिलाएं शौच के लिए बंसवारी की ओर गईं। शव देख महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बा...